आयुर्वेद में है हर मर्ज का इलाज एलोपैथी विवाद में अक्षय कुमार की एंट्री

  आयुर्वेद में है हर मर्ज का इलाज एलोपैथी विवाद में अक्षय कुमार की एंट्री

शेयर किए वीडियो बाबा रामदेव ने बाबा रामदेव ने अक्षय कुमार के दो वीडियो शेयर किए हैं। एलोपैथी विवाद के बीच
अक्षय ने आयुर्वेद के पक्ष में कई बातें कहीं हैं। बोले- आयुर्वेद में है हर मर्ज का इलाज

एलोपैथी बनाम आयुर्वेद विवाद

अब अभिनेता अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। बेशक वो  सीधी  रुप  से नहीं है, पर उन्होंने इस विवाद में  एंट्री ले ली हैं इस  मामले में वह भी पक्षकार जरूर बन गए हैं। दरअसल, बाबा रामदेव ने अपनी बात के समर्थन में अभिनेता अक्षय कुमार के दो वीडियो साझा किए हैं। इसमें अक्षय ने आयुर्वेद का खुलकर आपना  समर्थन रखा   है। उन्‍होंने कहा है  पारंपरिक भारतीय चिकित्‍सा पद्धति में शरीर का कोई ऐसा मर्ज नहीं है जिसका इलाज न हो।

बाबा रामदेव और डॉक्‍टरों में बहस और  तनातनी जारी है।

 इस बीच योग गुरु  बाबा ने सोमवार को अक्षय कुमार के दो वीडियो साझा करते हुए ट्वीट क‍िया है। अक्षय के हवाले से उन्‍होंने लिखा, 'आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड एंबेसडर बनें, सिंपल और हेल्दी लाइफ जीएं, और दुनिया को दिखा दें कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है

अक्षय ने कहा की वो  हाल में उन्‍होंने  आयुर्वेदिक आश्रम में कुछ दिन बिताए। इस आश्रम में वो सिर्फ एक  अकेले हिंदुस्‍तानी थे। और सभी विदेशी थे। जब विदेशी हमारे आयुर्वेदिक आश्रम  में ठीक हो सकते हैं  हम क्‍यों नहीं? उन्‍होंने  यह भी  कहा और अपील कीलोग  ये बिल्कुल भी ऐसा ना सोचें कि ये बातें वह किसी आयुर्वेद‍िक सेंटर का ब्रांड एंबेसडर बनकर कह रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'मैं ये चीजें अपनी खुद की बॉडी का ब्रांड एंबेसडर बनकर कह रहा हूं।'


वीडियो में अक्षय ने क्‍या कहा?


वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा कि शरीर में कोई ऐसी बीमारी नहीं जिसका इलाज हमारी पारंपरिक भारतीय चिकित्‍सा पद्धति में न हो। देश में आयुष मंत्रालय है जो उपचार की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था को बढ़ावा देता है। सालों पुराने हमारे ये इलाज के तरीके न केवल नेचुलर, बल्कि साइंटिक भी हैं।  इलाज के पीछे पक्‍का लॉजिक है। लेकिन, दिया तले अंधेरा है। बेस्‍ट इलाज देश में है, लेकिन हम उसे तलाशने बाहर जाते हैं।



उन्‍होंने लोगों से कहा  और अपील  भी की कि वे भी अपनी बॉडी ब्रांड एंबेसडर बनें। सिंपल और हेल्दी लाइफ जीएं।हमे  दुनिया को दिखाएं कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है वह कहीं नहीं है। आप भी इस एक बार कर के देखे 



अक्षय कुमार ने कहा कि हम भारतीय लोग कब अपनी चीजों की कीमत समझेंगे। विदेशी इस कीमत को समझ गये हैं वो लोग यहां आकर आपने इलाज करा रहे हैं।  'मुझे एलोपैथिक इलाज और दवाओं से कोई प्रॉब्‍लम नहीं है। वे अपनी जगह बहुत अच्‍छी हैं। लेकिन, हम इलाज के अपने ट्रेडिशनल तरीकों को क्‍यों भूले हैं।'जो कहि सालो से चल आ रह हैं 

टीवी शो 'सत्यमेव जयते' आमिर का पुराना वीडियो भी साझा किया

 अभिनेता आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें डॉ. समित शर्मा को जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं के बीच कीमत और अंतर को समझाते हुए  बताया  गया था वीडियो  पोस्ट करते हुए  बाबा रामदेव ने मेडिकल माफियाओं को चुनौती दी। उन्‍होंने कहा  आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें। हिम्मत हैं तो   

एलोपैथी  ने कहां से पकड़ी तूल

रामदेव ने बीते दिनों एलोपैथी को 'मूर्खतापूर्ण विज्ञान' बकहा  था। इसे लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। फिर इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन   उन पर भड़क गया। उन्होंने बाबा  रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी बाबा  रामदेव  जी से अपना बयान वापस लेने के लिए कहा था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने